Monday 12 January 2015

सोना एक मात्र धातु है जो सर्वाधिक रूप से प्राण ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है। और यही सोने का मुल्‍य है, अन्‍यथा कोई मुल्‍य नहीं है। इसलिए पुराने दिनों में, कोई दस हजार साल पुराने रिकार्ड उपलब्ध है, जिनमें सम्राटों ने प्रजा को सोना पहनने की मनाही कर रखी थी। कोई आदमी दूसरा सोना नहीं पहन सकता था। सिर्फ सम्राट पहन सकता था। उसका राज था कि वह सोना पहनकर दूसरे लोगों को सोना पहनना रोककर ज्‍यादा जी सकता था। लोगों की प्राण ऊर्जा को अनजाने अपनी तरफ आकर्षित कर सकता था। जब आप सोने को देखते है। तो सिर्फ सोने को देखकर आकर्षित नहीं होते, आपकी प्राण ऊर्जा सोने की तरफ बहनी शुरू हो जाती है। इसलिए आकर्षित होते है। इसलिए सम्राटों ने सोने का बड़ा उपयोग किया और आम आदमी को सोना पहनने की मनाही कर दी गई था। कि कोई आदमी सोना नहीं पहन सकता है।
सोना सर्वाधिक खींचता है प्राण ऊर्जा को। यही उसके मूल्‍य का राज है अन्‍यथा…..अन्‍यथा कोई राज नहीं है। इस पर खोज चलती है। संभावना है कि बहुत शीध्र जो प्रेशियन स्‍टोन से, जो कीमती पत्‍थर है, उनके भीतर भी कुछ राज छिपे मिलेंगे। जो बता सकेंगे कि वे या तो प्राण ऊर्जा को खींचते है, या अपनी प्राण ऊर्जा ने खींची जा सके, इस लिए कोई रेजिस्टेंस खड़ा करते है। आदमी की जानकारी अभी बहुत कम है। लेकिन जानकारी कम हो या ज्‍यादा, हजारों साल से जितनी जानकारी है उसके आधार पर बहुत काम किया जाता रहा है। और ऐसा भी प्रतीत होता है कि शायद बहुत सी जानकारियाँ खो गई है।

No comments:

Post a Comment